फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कन्हैया के जन्मोत्सव को आतुर ब्रज, बीन-बांसुरी पर झूमेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कन्हैया के जन्मोत्सव पर 400 कलाकारों की टोलियां कान्हा की लीलाओं की प्रस्तुति देंगी। कहीं रास नजर आएगा तो कहीं बांसुरी की मधुर धुन सुनाई देगी। रसिया और रागिनी भक्तों को अलौकिक अनुभूति कराएंगी।
विज्ञापन


15 से 17 अगस्त तक ब्रज में जन्माष्टमी का उल्लास छाया रहेगा। उत्सव को और खास बनाने के लिए जन्मभूमि के साथ ही वृंदावन में लीला स्थली, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, बलदेव, गोकुल में भी तैयारियों का दौर चल रहा है। इन तीर्थ स्थलों को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कृष्णमय बनाने की कवायद की है। सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि ब्रज की लोककला और ब्रज संस्कृति का नजारा हर तरफ दिखाई देगा। 21 से अधिक छोटे मंच और पांच बड़े मंच बनाए जा रहे हैं। इन मंचों पर रास, भजन, नृत्य और जन्म लीला सहित ब्रज की लोक कलाओं को कलाकार प्रस्तुत करेंगे।

सभी प्रमुख रास्तों पर स्ट्रीट परफॉर्मर ग्रुप भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें बीन, डमरु, ढोल, मजीरा, सारंगी, बम नगाड़ा, कच्ची घोड़ी, बहरूपिया लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वहीं 250 कलाकार जन्मस्थान की परिक्रमा करते हुए अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। यह शोभायात्रा 15 अगस्त को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें