फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष विधायकों ने खींचा ब्रज विकास खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कृष्ण भक्त रसखान के समाधि स्थल परिसर के सभागार में अधिकारियों के साथ ब्रज विकास की परियोजनाओं पर चर्चा की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर यहां की समस्या और उनके समाधान का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सांसद हेमामालिनी ने मथुरा वृंदावन में अलग-अलग क्षेत्र में फूडजोन बनाने, श्रीकृष्ण की थीम पर पार्क और बंसीवट के अधिक पेड़ लगाने पर सुझाव रखा। विधायक सदर श्रीकांत शर्मा ने ब्रज विरासत को संजोने की बात की।
विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने, यमुना की सफाई, भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों को ऊपर की तरफ बनाने, ओवरब्रिज तथा अंडरपास से विज्ञापन हटाने तथा तीर्थ विकास परिषद की योजनाओं में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का सुझाव दिया। विधायक मांट राजेश चौधरी ने वृंदावन में जाम की स्थित और उसका निदान बताया। मांट में अच्छा अस्पताल बनाने सहित विकास की परियोजनाओं से विधायकों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह ने खारे पानी की समस्या उठाई। वन विभाग की खाली भूमि पर पौधरोपण की बात कही। एमएलसी ओमप्रकाश सिंह ने ब्रज को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए सुझाव दिए। इस पर मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपनी पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें, तभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने पौराणिक धर्म स्थलों पर लाइटिंग करने के भी निर्देश दिए, जिससे वह और अधिक आकर्षित लगें। ब्यूरो
एनओसी में देरी पर लगाई फटकार
मथुरा। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सीएम ने फटकार भी लगाई। बताते हैं कि पिछली बार जब सीएम आए थे तो सड़कों के बनाने समेत अन्य काम में पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग एनओसी देने में देरी कर रहा था। तब उन्होंने कहा था कि शीघ्र एनओसी दी जाए ताकि विकास कार्य जल्दी पूरे हो सकें। मंगलवार को बैठक के दौरान पता चला कि दोनों विभागों ने अभी तक एनओसी नहीं दी है तो उन्होंने फटकार के साथ ही चेतावनी भी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें