फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ब्रज 84 कोस हिंदू चेतना यात्रा शुरू, राजस्थान और हरियाणा भी जाएगी

Mon, 26 May 2025 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ब्रज 84 कोस हिंदू चेतना यात्रा शुरू हो गई है। ये यात्रा  प्रदेश के कई हिस्सों से घूमते हुए राजस्थान और हरियाणा भी जाएगी।
 
विज्ञापन
मथुरा। हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करते महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की आवाज बुलंद करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर रविवार को ब्रज 84 कोस हिंदू चेतना यात्रा रवाना की गई है। यह यात्रा प्रदेश के कई हिस्सों से घूमते हुए राजस्थान और हरियाणा भी जाएगी।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व केस के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में निकाली जा रही हिंदू चेतना यात्रा के क्रम में यह तीसरी यात्रा है। श्रीठाकुरजी लड्डू गोपाल मंदिर के महंत मधुवन दास महाराज के सानिध्य में ब्रज चौरासी कोस यात्रा को सलेमपुर रोड स्थित मधुवन क्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह यात्रा प्रदेश के अलावा यात्रा राजस्थान और हरियाणा जाएगी। यहां के स्थानीय लोगों से चौपाल लगाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के बारे में चर्चा करेंगे।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और भव्य मंदिर निर्माण के लिए जन समर्थन जुटाना है। यात्रा में केतकीवन के संत वृंदावन दास, बच्चू सिंह समेत अन्य साधु संत शामिल हुए।
विज्ञापन


यहां से गुजरेगी यात्रा
पक्षकार महेंद्र प्रताप ने बताया है कि ये यात्रा मधुवन, तालवन, कमोद वन, बछवन होते हुए राजस्थान के डींग जिले में प्रवेश करेगी। बद्रीनाथ, केदारनाथ, कामवन, फिसलन शिला होते हुए हरियाणा जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच जून को रामघाट से संत कांताचार्य महाराज के सानिध्य में यात्रा आ रही है। इसी तरह की यात्राएं पूरे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें