केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखाओं से रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट में जाली नोट पहुंच गए। इस मामले में दोनों बैंकों के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही पर रिजर्व बैंक के दावा अनुभाग निर्गम निगम के प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
केनरा बैंक के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में जनवरी 2024 में प्राप्त जाली नोटों का जिक्र किया गया है। इसमें नोटों का विवरण एनसीआरबी की साइट पर भेजने की बात कही है। इसी तरह सूर्य नगर बैंक शाखा के अधिकारी व कर्मचारियों के विरु्दध केस दर्ज कराया है।
यह मार्च 2024 में भेजे गए जाली नोटों के मिलने पर कराई गई है। इस संबंध डीसीपी सिटी ने बताया कि रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट में जाली नोट पहुंचने पर इसे बैंक की लापरवाही माना जाता है। जांच की जा रही है।