वृंदावन। रंगजी मंदिर के समीप शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में वक्ताओं ने इसे हिंदू समाज पर हुआ हमला बताया और केंद्र सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जब से वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का प्रस्ताव आया है तब से मुस्लिम समुदाय द्वारा देश के कई हिस्सों में हिंसा फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए हमलों की महासभा घोर निंदा करती है और सरकार से न्याय की मांग करती है। महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हिंसा को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए थे।
इस अवसर पर आशीष गौतम चिंटू, रामनारायण ब्रजवासी, तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, वंशी तिवारी, धर्मेंद्र गौतम लीला, वंशी शुक्ला, रविकांत गौतम, विवेक गौतम, गोपाल शरण शर्मा, पंकज शर्मा, मोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।