फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत, युवक घायल

Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
युवक घायल - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
कोतवाली वृंदावन के समीपवर्ती गांव सुनरख में सोमवार को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में गांव सुनरख निवासी राजू (26) पुत्र मवासीलाल अपने छोटे भाई अजय (14) के साथ जंगल में लकड़ी काटने गए थे। दोनों भाई एक ही पेड़ पर चढ़कर लड़की काट रहे थे। 

दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज बिजली तड़कने के साथ बरसात होने लगी। दोनों भाई घर की आने का मन बना ही रहे थे कि 3:30 बजे अचानक आसमान में बहुत जोर से बिजली तड़की और लकड़ी काट रहे अजय और राजू पर गिर पड़ी। इससे राजू और अजय झुलसकर पेड़ से नीचे आ गिरे और अचेत हो गए।
विज्ञापन


जंगल में बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीण राजू और अजय को सौ शैया अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर लिया। ग्रामीणों के अनुसार अजय और राजू के पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें