फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी बाबा ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

Mon, 29 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर गणेशरा स्थित स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, विवेकानंद क्लब, कृष्ण चंद गांधी स्कूल, रमनलाला शोरावाला पब्लिक स्कूल, राधा कृष्ण इंटर कालेज, रोमेक्स इंटरनेशनल, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज और मथुरा स्पोर्टस स्कूल की टीम थीं।

शुभारंभ संघ के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, सचिव शैलेष मिश्रा और  जिला खेल अधिकारी जीडी बरीक ने किया। फाइनल में श्रीजी बाबा स्कूल और विवेकानंद क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें श्रीजी बाबा की टीम ने विवेकानंद क्लब को 3-2 हरा दिया। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर, प्रेम शंकर, हरेश चौधरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें