फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली गेट मार्ग की दोनों लेन एक साथ खोद डालीं

विज्ञापन
होली गेट रोड पर खोदी गई सड़क के चलते लगे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। होली गेट पर हेरिटेज के रूप में बदलने की कवायद का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार ने दोनों ओर की सड़कों को खोदने के बाद मलबा भी नहीं हटवाया है, इससे रविवार को पूरे दिन जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत होली गेट से जिला अस्पताल तक की सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। एक साथ दोनों लेन खोदने के कारण जहां पूरे दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दुकानदार भी परेशान हैं। वह अपने वाहन भी दुकानों के सामने नहीं लगा पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सड़क को दोनों ओर से खोदे जाने के कारण चार पहिया तो दूर दोपहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सहालग का समय है, ऐसे में सड़क खोदकर छोड़ने से दुकानदारी ठप हो गई है। ग्राहकों को भी अपनी गाड़ियां खड़ी करने के लिए परेशानी हो रही है।
आर्य समाज रोड के राजेश का कहना है कि सड़क के मलबे को नहीं हटाया गया है। इस कारण जाम लग रहा है। सुबह स्कूलों के लगने के समय होली गेट से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। अंता पाड़ा के गुड्डू ने बताया कि रात में कई घंटे तक होली गेट का मार्ग बंद रखा गया। इससे इमरजेंसी में निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें