फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि मत से धड़ाम हुआ हाउस टैक्स और जलकर वृद्धि का प्रस्ताव

विज्ञापन
नगर पंचायत नंदगांव बैठक में ईओ, चेयरमैन एवं सभासद - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नंदगांव। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासदों ने कई प्रस्तावों को ध्वनि मत से निरस्त कर दिया। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई बैठक में चार प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें जलकर वृद्धि के प्रस्ताव को सभासदों ने अस्वीकार कर दिया। पिछले एक वर्ष से चर्चित हाउस टैक्स की दरों पर विचार का भी प्रस्ताव रखा गया। इसे सदस्यों ने ध्वनि मत से अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन

गत वर्ष इसे लेकर काफी गतिरोध रहा था। गृहकर समाप्त कराने के लिए स्थानीय लोगों ने पंचायत तक की थीं। बरसाना रोड पर सड़क किनारे खाली भूमि पर नगर पंचायत द्वारा दुकान बनाए जाने का प्रस्ताव था। इसे अगली बैठक के लिए टाल दिया है। चौथे प्रस्ताव पथवारी के पास कुएं पर फ्रीजर व गीजर लगाने के प्रस्ताव पर 4 सभासदों ने सहमति दी, छह ने असहमति दी। चेयरमैन गुलाबो देवी, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, ओमप्रकाश, डौली, ओमी, मिथलेश, शशिपाल, लज्जा देवी, विजेंद्र सिंह, सुराग, मुकेश आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें