फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडी समिति कार्यालय पर शनिवार को मंडी व्यापारियों ने घंटा, घड़ियाल और शंख बजाकर मंडी समिति के अंदर लगने वाले मंडी शुल्क का विरोध किया। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंडी प्रांगण के अंदर और बाहर की एक नीति बनाकर किसान अन्नदाता को इस दोहरी नीति से उबारने का प्रयास करें।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अन्नदाता किसान की उपज का पूरा मूल्य दिलाने के लिए मंडी शुल्क के नाम से लग रहे टैक्स को जीरो कर देश और किसान को राहत दी है। मंडी व्यापारी अध्यक्ष राधा चरण चौधरी, महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल, धर्मचंद्र अग्रवाल, हरवीर प्रधान, गया प्रसाद गुप्ता, गया पांडे, आशीष, हरि बाबू, नेत्रपाल ठाकुर, अनिल पंडित, प्रमोद कुमार, भूरा ठाकुर, राकेश, राज कुमार, लक्ष्मण, पिंकू सभी व्यापारियों ने सरकार की नीति का विरोध करते हुए 12 जुलाई को भी मंडी को पूर्णत: बंद रखने का प्रस्ताव पारित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें