फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल में आने के 12 दिन बाद मौत, मायके में रह रही थी लक्ष्मी; यमुना में मिली उसकी लाश

Sun, 08 Mar 2026 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नौहझील क्षेत्र में यमुना नदी में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान तीन दिन से लापता 28 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
यमुना के घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अड्डा फिरोजपुर के पास शनिवार सुबह यमुना नदी में एक महिला का शव उतराता हुआ मिला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि शव तीन दिन पहले लापता हुई एक महिला का है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि शव की पहचान नौहझील के हावड़ा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी सोनू के रूप में हुई। लक्ष्मी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर लक्ष्मी के मायके वाले भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पिछले कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। घटना से 12 दिन पहले ही अपनी ससुराल नौहझील आई थी। बीते 5 मार्च को वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन की गई और मायके वालों को सूचित किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार सुबह लक्ष्मी का शव यमुना में मिला। मायके और ससुराल वालों के आग्रह पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए पंचनामे के बाद सौंप दिया। थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें