फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह साल की मासूम की गड्ढे में मिली लाश...परिजनों ने किया हंगामा, मां के साथ सोते समय हुई थी लापता

Mon, 28 Jul 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मां के साथ सो रही छह साल की मासूम गायब हो गई थी। पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को बच्ची का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में झोपड़ी में सो रही मां के पास से गायब छह साल की मासूम का शव 26 घंटे बाद हिंदू इंटर कॉलेज के पास बने पानी से भरे गड्ढे में मिला। सोमवार सुबह शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम को शव सड़क पर रखकर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


राजस्थान डीग जिले के थाना कामां के चील महल के नीचे निवासी पवन उर्फ परदेशी फुटपाथ पर लोहे के तसला, प्लास्टिक के बर्तन बेचते हैं। वह नंदगांव रोड पुल के समीप राजमार्ग किनारे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ झोपड़ी बना कर रहते हैं। पवन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। पत्नी के पास तीनों बच्चे लेटे हुए थे। सुबह चार बजे जब पत्नी उठी तो उसे छह साल की बड़ी बेटी पलक गायब मिली। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक उन्होंने मासूम को चारपाई पर देखा था। इसके बाद रविवार सुबह चार बजे जब वे जागे तो पलक वहां नहीं थी। मासूम को बरामद करने की मांग को लेकर सर्विस रोड पर हंगामा करके जाम भी लगाया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

सोमवार सुबह हिंदू इंटर कॉलेज के पास गड्ढे में मासूम का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। इसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को मासूम का शव पहुंचते लोगों की भीड़ जुट गई।

पलक की दादी श्यामा ने कहा कि मासूम का रविवार को पूरे दिन तलाश करने के बाद पता नहीं चला था। पलक की मां जब खोजने निकली तो झुग्गी के सामने ही गड्ढे में उसका शव मिला। बच्ची की दादी ने कहा कि उन्हें बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें