फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 100 में से दो-चार लड़कियां ही...अब संत प्रेमानंद का बयान हुआ वायरल, अनिरुद्धाचार्य की तरह ये क्या बोल गए

Mon, 28 Jul 2025 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद शांत नहीं हुआ कि संत प्रेमानंद के बयान ने नया बखेड़ा कर दिया है। ये बयान  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों वृंदावन के संतों को न जाने क्या हो गया है, वह लगातार अपने बयानों से चर्चाओं में रह रहे हैं। अभी हाल में अनिरुद्धाचार्य के बयान से महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया था। यहां तक कि महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। अब संत प्रेमानंद महाराज का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने भी अनिरुद्धाचार्य से मिलता जुलता बयान दिया। उन्होंने कहा कि 100 में से 2-4 लड़कियां ही पवित्र आ रही हैं।  आज कल सब गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड के चक्कर में पड़े हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

गौरतलब है कि एकांतिक वार्तालाप के दौरान कही महाराज की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वृंदावन के संतों को आखिर हो क्या गया है, वह लड़कियों को लेकर ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं, आखिर वह लड़कियों से चाहते क्या हैं।
 

इस मामले में कथावाचक कौशल ठाकुर का कहना है कि संतों के बिगडे़ बोल अपने सनातन धर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संतों को इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहिए। कारोबारी रवि चौहान का कहना है कि नारी शक्ति को लेकर बार बार संत गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इनसे ज्यादा पवित्र कोई नहीं है। संतों को खुद ही सोचना चाहिए कि जिनसे जन्म लेते हैं, उसी नारी शक्ति के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जितना नारी का सम्मान किया जाएगा उतना ही वर्चस्व बढ़ता जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लालच में ऐसा कर रहे हैं, यह निंदनीय है। 
विज्ञापन

अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ दी तहरीर
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सोमवार को वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी गई। ई रिक्शा संचालन समिति के ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि उनकी ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें