फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की देवेंद्र के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर अकबरपुर निवासी देवेंद्र (20) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में की है। देवेंद्र पांच अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे फाटक के पास से केडी हॉस्पिटल के पीछे रेलवे ट्रैक पर 5 अगस्त की रात पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। छाता कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को छाता पुलिस की सूचना पर अकबरपुर निवासी प्रेम सिंह और अन्य परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान देवेंद्र के रूप में की। परिजन के अनुसार देवेंद्र पांच अगस्त की सुबह से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। जवान बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें