फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आमों के बंगले में विराजे गिरिराज प्रभु

विज्ञापन
मथुरा। आमों के बंगले में बिराजे गिरिराज प्रभु।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज में प्रभु की बालक के स्वरूप में पूजा की गई है। गर्मी को देखते हुए प्राकृतिक स्वरूप में बंगला सजाकर आम भोग मनोरथ किया गया। शनिवार को तलहटी के दानघाटी मंदिर में लता-पताकाओं और आमों से सुसज्जित बंगला के मध्य गिरिराज प्रभु विराजे तो उनके मनमोहक दर्शनों के लिए भक्त उमड़ पड़े।
विज्ञापन


सेवायत पवन कौशिक ने गर्मी को कम करने के भाव से प्रभु के लिए आम का भोग लगाया। प्रातः बेला में वरिष्ठ सेवायत मथुरादास कौशिक के निर्देशन में भक्तों ने गिरिराज जी के विग्रह पर दूध-दही, शहद, घी, गंगाजल के पंचामृत से अभिषेक किया। दोपहर में प्रभु को आमों के बंगले में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें