फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा का एजेंडा भ्रष्टाचार और गुलामी की लकीरों को मिटाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि 2014 के बाद भारत का सम्मान बढ़ा है। यह सम्मान विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का एजेंडा भ्रष्टाचार और गुलामी की लकीरों को मिटाना है।
विज्ञापन



केंद्रीय चुनाव कार्यालय मुकुंद धाम में आयोजित बैठक में सह प्रभारी ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि बोनस में वोट पाने के लिए रणनीति बनाई जाए। सभी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथों पर जाकर मनाएं।

मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया 4 अप्रैल गुरुवार को बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के ग्राउंड में लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी नामांकन सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, लोकसभा चुनाव संयोजक डॉ देवेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें