फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाई चलाएं सेवा पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाई 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएंगे। पदाधिकारी ने बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यकर्ताओ को जनता से सीधे जोड़ने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अवसर है। इस अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल अभियान और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तक वितरण जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वदेशी और खादी अपनाने का संकल्प लिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मुकेश वार्ष्णेय, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी, आकाश भानु प्रताप सिंह चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुदिता शर्मा आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें