फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां जैन मंदिर में पूजा करते भक्तगण।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा/कोसीकलां। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन शनिवार को दिगंबर समाज के लोगों ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म अपनाने का संकल्प लिया। मंदिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक किया गया और रात को महाआरती कर विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

सुबह श्रद्धालु दस दिन से चल रहे अपने विधि-विधान से व्रत खोलेंगे। श्री चंद्रप्रभु पांडे वाले दिगंबर जैन मंदिर, सपेरे वाले जैन मंदिर, भगवान नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, खेड़ा मंदिर में सुबह के समय पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, विधान का आयोजन किया गया। संस्कार जैन शास्त्री ने कहा कि भाद्र माह की सुद चौदस को दक्षलक्षण पर्व का दसवां दिन उत्तम ब्रह्मचर्य होता है। राजेंद्र जैन, सुभाष जैन, नितिन जैन, प्रवीन जैन, विजय जैन, पदम जैन, सोमराज जैन, विजय निगोहिया आदि मौजूद थे। जैन समाज के कैलाश चंद चंदौरिया ने बताया कि 8 सितंबर की दोपहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। शाम को पांडे वाले मंदिर में कलाभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें