फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का महामंथन: पीडीए की काट, सनातन की धार और जीत का चक्रव्यूह; चिंतिन शिविर में पहले दिन जानें क्या रहा खास

Mon, 16 Nov 2026 09:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भाजपा के चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएल संतोष समेत दिग्गज नेताओं ने मिशन 2027 की चुनावी रणनीति पर मंथन किया। पीडीए नैरेटिव की काट, सनातन एजेंडे को धार, कमजोर बूथों पर पकड़ और युवा चेहरों को मौका देने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
विज्ञापन
मथुरा में भाजपा का चिंतन शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शुरू हुए भाजपा के चिंतन शिविर में मिशन 2027 के चुनावी महायुद्ध का शंखनाद कर दिया गया। शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य शीर्ष रणनीतिकार, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर मंथन किया। बैठक में चर्चा हुई कि विकास और कानून व्यवस्था के साथ-साथ सनातन का एजेंडा कान्हा की नगरी से ही पूरे यूपी में जाना चाहिए। इसके लिए जल्द ही अहम बड़े कदम उठाने पर बात हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

मथुरा के परखम में भाजपा का चिंतन शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय योजना बैठक के पहले ही दिन भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे के संकेत दे दिए। बात विकास और सुरक्षा से शुरू हुई और सनातनी मंत्र तक पहुंची। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के रणनीतिकारों ने पिछले चुनाव से लेकर आगे की तैयारियों पर बात की। इसमें मुख्य रूप से चार अहम बिंदुओं पर बात हुई।

चिंतन शिविर में सीएम योगी ने भी की शिरकत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य रूप से विरोधियों के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन हुआ। इसके लिए पारंपरिक और नए सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने पर जोर देने की बात कही। साथ ही सनातन के एजेंडे को और धार देने पर बात हुई। दूसरा, चुनावी साल से ठीक पहले सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के लिए भी बात हुई। बूथ स्तर पर किलेबंदी को प्रमुखता से रखा गया।

भाजपा का चिंतन शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रणनीतिकारों ने कहा कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के कमजोर बूथों को चिह्नित कर रही है। हारी हुई सीटों पर पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं की रैलियों और दौरों का रोडमैप बनाने पर बात की गई। सबसे अहम रहा कि आने वाले चुनाव में एंटी-इंकंबेंसी यानी सत्तारूढ़ दल के खिलाफ माहौल को कम करने के लिए नए और युवा चेहरों को मौका देने पर बात हुई।
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में माैजूद वरिष्ठ नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस चिंतन शिविर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश, सांसद हेमामालिनी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें