फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर प्रशासन, कलक्ट्रेट में घुसे हजारों भाजपाई

Wed, 09 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर जनहुंकार प्रदर्शन करने निकले भाजपाइयों ने बुधवार को कलक्ट्रेट अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस-प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया। जिला प्रशासन की कलक्ट्रेट परिसर से बाहर ही भाजपाइयों को रोकने की रणनीति एक झटके में फेल हो गई। भीड़ के तेवर देख डीएम और एसएसपी की मौजूदगी वाले डीएम कार्यालय के चैनल को बंद कर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लगा दिए गए लेकिन भाजपाइयों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। भाजपाइयों की भीड़ में रालोद नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर ठीक एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में जुबली पार्क स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। भाजपा के पूर्व घोषित कार्यक्रम को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात था। वाहनों में और पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ एक घंटे में कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान संपूर्ण मार्ग भाजपा कार्यकर्ता और झंडे-बैनरों से पटा नजर आया।

इस हुजूम को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ तैनात थे। द्वार को पहले ही बंद कर दिया गया था। योजना थी कि मुख्य द्वार के सामने पेट्रोल पंप के निकट सभा कराई जाए। यहां ज्ञापन लेने के लिए अफसर आ जाएंगे।
विज्ञापन


लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के हुजूम ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार की नाकेबंदी को तोड़ दिया। बाद में गेट फिर बंद कर दिया गया। इसे खुलवाने के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं की कई बार झड़प हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ीं। इसकी चपेट में आए जिला महामंत्री रवींद्र पांडेय, मोहिनी शर्मा, पुष्पेन्द्र चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

हालांकि इसके बाद पुलिस ने गेट को पूरी तरह से खोल दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पूरी तरह से काबिज हो गए। दो घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी गूंजती रही। इस दौरान पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, प्रणतपाल, अजय पोइया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें