फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में बूथ स्तर तक जुटें कार्यकर्ता: शिवहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी यूं ही न बनकर आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। साल 2014 के बाद से देश की जनता बेफ्रिक है। देश का नेतृत्व सक्षम व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित योजनाओं से अंत्योदय की भावना को मजबूत किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर हुई मीटिंग में प्रदेश मंत्री ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता आज यह संदेश लेकर जाएं कि आगामी पंचायत चुनावों में हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी पूरी क्षमता से कार्य करेगा। पूर्व विधायक चौ. प्रणतपाल सिंह ने कहा कि अब का पंचायत चुनाव हर हाल में जीतना है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हम सब एक ऐसे संगठन के सिपाही हैं, जो देश के विकास के लिए सतत चिंतन व कार्य लगातार करते रहे हैं। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जनपद के सभी 33 वार्डों में कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से चुनाव में जीतने के साथ भाजपा को विजयी बनाने का कार्य करेगा। मीटिंग में विधायक पूरन प्रकाश, श्याम सिंह अहेरिया, केके गौतम, महिपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, देवेश पाठक, संजय दीक्षित, संजय लवानिया, अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, विवेक चौधरी, हरी मोहन सैनी, पीयूष राघव, पीयूष धनगर, दिगंबर चौधरी, रवि अहेरिया, प्रवीण ठाकुर, गिर्राज वाल्मीकि, निर्मला बघेल, सचिन चतुर्वेदी, मुकेश भार्गव, कृष्णकांत, गौरव कुमार, ठाकुर गोपेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें