फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अनदेखी से नाराज भाजपा पदाधिकारी का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। वरिष्ठता की अनदेखी से नाराज एक पदाधिकारी ने सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

भाजपा आलाकमान ने 16 मार्च को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें पूर्व में महत्वपूर्ण पदों पर रहे फरह के गांव बरारी निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपेक्षित स्थान न मिलने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना कि करीब 18 वर्ष उन्होंने जिला मंत्री और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन किया है। वर्तमान कार्यकारिणी में सदस्य पद उनके कद के अनुरूप नहीं है।
इसे उन्होंने अपनी राजनीतिक उपेक्षा करार देते हुए कार्यकारिणी सदस्य पद से अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भेजा है। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि ज्ञानेंद्र शर्मा से बात की जाएगी। वहीं दिग्गज नेता इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें