फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समृद्धि ज्वैलर्स के यहां दूसरे दिन भी जारी रही सर्वे की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग नजदीक आते ही आयकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। समृद्धि ज्वैलर्स के यहां बुधवार से शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। टीम ने अन्य शहरों में स्थित ठिकानों पर भी दस्तावेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

18 मार्च सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में करीब 10 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम शामिल रही। ग्राहकों की भीड़ से सर्वे में बाधा न आए, इसलिए शोरूम का मुख्य शटर गिराकर जांच शुरू की गई। देर रात तक चली इस जांच में टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की। खरीद-बिक्री के रजिस्टर, लेजर और अकाउंट संबंधी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मिलान किया गया। इसके अलावा कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के डेटा को खंगाला गया। शोरूम के स्टाफ के बयान दर्ज किए गए ताकि स्टॉक और बिक्री की असलियत का पता चल सके। टीम की यह कार्रवाई दूसरे दिन बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे तक जारी। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई केवल मथुरा तक तक सीमित नहीं है। अलीगढ़ समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर भी एक साथ सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें