फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपाइयों ने बूथों पर सुनी मन की बात, पौधे रोपे

विज्ञापन
मथुरा। भाजपा कार्यालय पौधा रोपते जिलाध्यक्ष।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। भाजपाइयों ने रविवार को बूथों पर पीएम मोदी की मन की बात सुनी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के तहत प्रत्येक बूथ पर पौधे रोपे। इसके बाद सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर व जिला इकाई ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। महानगर के 874 बूथ और 156 शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ आजमपुर केंद्र पर पौधरोपण किया। साथ ही चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि चौपाल ही हमारी जनसंघर्ष की जड़ है। वहीं जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने पुष्पांजलि स्थित कार्यालय पर मन की बात सुनी और पौधरोपण किया।
दूसरी ओर बूथ-83 पर महापौर विनोद अग्रवाल ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मन बात सुनने के बाद सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर मां के नाम दस-दस पौधे लगाए। जिला इकाई में श्याम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अनिल चौधरी, सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, सुरेश तरकर और महानगर इकाई में महानगर मंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, पार्षद अंकुर गुर्जर, बृजेश अहेरिया, श्याम शर्मा, अनीश वर्मा, मनोज सौरोठ, विनोद पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें