फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

Thu, 24 Apr 2025 06:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही ही एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी से हमलावरों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। जानकारी मिलने के बाद एसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Gold Price: सोने की कीमतों में तंगड़ी उछाल...ग्राहकों के लिए ज्वेलर्स ने खोले ऐसे ऑफर, खूब हो रही बिक्री

 

मोक्षधाम के निकट हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक हेमेंद्र गर्ग किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मसानी तेरे के पास मोक्ष धाम के निकट दो बाइको पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। हेमेंद्र के पेट में गोली लगी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: ससुराल पहुंचे दामाद ने की ऐसी हरकत, सास-ससुर के उड़े होश...जमाई की तलाश में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन

मौत से मचा कोहराम
भाजपा नेता  हेमेंद्र गर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। ये खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी श्लोक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीसीटीवी भी खंगाले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें