फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और मारपीट में फंसे भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jun 2020 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के सौंख क्षेत्र में मंदिर से चोरी के मामले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य चंद्रवती के प्रतिनिधि पुत्र हेमराज के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालना ढाबा संचालक को भारी पड़ गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने उक्त ढाबा संचालक तथा उसके भाई को उठा लिया तथा मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर की गुहार लगाई लेकिन एक न सुनी। जब मारपीट करते हुए गाड़ी मेें डालकर ले जाने का वीडियो सामने आया तो मगोर्रा पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सहित 11 नामजद तथा 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी पर एससीएसटी एक्ट का मामला भी दर्ज हुआ है।

21 जून की रात गांव पाली डूंगरा मगोर्रा के एक मंदिर में चोरी हुई थी। मौके पर चोर अपनी बाइक तथा मोबाइल छोड़ गया। इस मामले में फिर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। दो दिन बाद मंदिर से संबंध रखने वाले गांव के ही खजान सिंह के पुत्र मुकेश ने फेसबुक पर पोस्ट डाल दी। आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इस मामले में घटना में शामिल लोगों का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला

इससे कुपित होकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि 24 जून को दिन में मुकेश के ढाबे पर पहुंचे। मुकेश का आरोप है कि उनके साथ मौजूद लोगों ने उसे तथा उसके भाई पवन को मारपीट करते हुए गाड़ियों में डाल लिया और एक स्थान पर ले गए, जहां पर मारपीट की। इस घटना की उसी समय पुलिस को भी सूचना मिल गई।

मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद ही छोड़ा तथा जबरन राजीनामा भी लिखवा लिया। बाद में जब मारपीट करने संबंधी एक वीडियो वायरल हो गया और पीड़ित पक्ष एसएसपी से मिला तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई।

मगोर्रा थाना में मुकेश के पिता खजान सिंह ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज के अलावा पुष्पेंद्र, प्रवीन, वीरपाल, भरत सिंह, बॉबी, मुकेश, सूरज, मोहन, बदन सिंह, सतेंद्र सहित 8-10 अज्ञात को नामजद किया है। एसपी देहात ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केवल मारपीट हुई है : हेमराज

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी को लेकर मुकेश द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट के बाद जब मैंने फोन पर बातचीत की तो मुकेश ने धमकी दी। मैं जब उसके ढाबे पर गया तो गाड़ी रोक ली। जिसके बाद मारपीट हुई। इस मारपीट में उसके पिता ने राजीनामा कर लिया था जोकि पुलिस ने भी रिकॉर्ड किया है।

नामजद लोगों में मगोर्रा के कई भाजपाई शामिल
नामजद लोगों में भाजपा के मगोर्रा मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं। एफआईआर दर्ज होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है। वह इस मामले को निपटाने के लिए पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से जुगत करने में जुट गए हैं।

कांग्रेस बोली, पीड़ित को नहीं मिला न्याय
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने एक बयान जारी कर बताया कि पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया है। पुलिस ने भी देरी से सुनवाई की है। वह इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें