फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नंदगांव में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
हमले में क्षतिग्रस्त हुई कार। 
विज्ञापन
नंदगांव। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत नंदगांव अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि फायरिंग भी की। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दान बिहारी चौधरी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें