फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही

विज्ञापन
मथुरा। आयकर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। नेशनल रिहाल्ड मामले में बुधवार को कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल रिहाल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल करना मोदी सरकार की घबराहट को दर्शाता है। बीते दिनों कांग्रेस का अधिवेशन मोदी अमित शाह के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में आयोजित होने से भाजपा सरकार की नींव हिल गई है। इसलिए भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने हाईवे प्लाजा के पास आयकर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा है कि ईडी की चार्जशीट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। अगर राहुल व सोनिया गांधी जेल जाएंगी तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता देश के विभिन्न जेलों में जाएंगे। इस दौरान भगवान सिंह वर्मा, अश्वनी शुक्ला, दीपक पाठक, सिम्मी बेगम, नीलम कुलश्रेष्ठ ठा. बिहारी लाल, संजय पचौरी, कासन रिजवी, रवि वाल्मीकि, मुस्लिम कुरैशी, रमेश कश्यप, मानवेंद्र पांडव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें