फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की टक्कर से भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
फोटो 1: मृतक सुरेश चौधरी का फाइल फोटो 
विज्ञापन
सौंख। खेत से घर लौट रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस उन्हें हॉस्पिटल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के पुन्ना थोक निवासी सुरेश चौधरी बूथ संख्या 150 के बूथ अध्यक्ष हैं। बुधवार शाम करीब 6 बजे सुरेश (50) बाइक से अपने खेत से घर लौट रहे थे। गोवर्धन तिराहा पर गोवर्धन की ओर से तेज गति में आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सुरेश चौधरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सुरेश सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार के ताऊ के लड़के हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर बूथ अध्यक्ष की मौत से भाजपा में शोक की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें