फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर अटलजी के स्वस्थ होने की कामना की

Sun, 25 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
यमुनाभिषेक कर मांगी अटलजी की दीर्घायु
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ होने की कामना की गई। विभिन्न संगठन के लोगों ने उनके जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


बनमाल आश्रम मोहन बाग पर हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके स्वस्थ होने की कामना की गई। लोगों ने बाग में श्रमदान किया और पौधे लगाए। इस दौरान रामदास चतुर्वेदी, संतोष अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरिदास चतुर्वेदी, यशपाल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

भारतीय जनता पार्टी नगर व होलीगेट मंडल के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने अटलजी के समय गुजारे वक्त को याद किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अजय पोइया, चिंताहरण चतुर्वेदी, मदन मोहन श्रीवास्तव, लवी कमल, प्रदीप गोस्वामी, दीपा अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालक व मंडल के महामंत्री विजय शर्मा ने मथुरा में हुई सभाओं के बारे में बताया।

धर्म यात्रा महासंघ ब्रज प्रांत के लोगों ने यमुना किनारे विश्राम घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महासंघ के संरक्षक सोहनलाल शर्मा, प्रांतीय महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, डॉ. डीपी गोयल, डीएन गौतम, अजय गोयल, गोविंद बंसल, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि ने यमुना पूजन किया और अटलजी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें