फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: कार ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, पति-पत्नी और देवर की मौत; अस्पताल जा रहे थे

Wed, 19 Jun 2024 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सुबह सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और देवर की मौत हो गई। तीनों बाइक से अस्पताल जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और देवर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।  

विज्ञापन


हादसा मांट थाना क्षेत्र के मांट-पानीगांव मार्ग पर डांगोली के समीप हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पंकज, उसकी पत्नी राधिका (20) एवं भाई आकाश पुत्रगण नरेंद्र निवासी चांदपुर, थाना नौहझील की मौत हो गई। बताया गया है कि राधिका की तबीयत खराब होने पर उसे दिखाने के लिए अस्पताल जा रहे थे। 

टक्कर लगने के बाद गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि कार चालक का पता नहीं चल सका है। कार मौके से बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें