फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा में सैन्य कर्मियों के साथ 21 को योग करेंगे राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को योग दिवस के अवसर पर मथुरा में सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ योग करेंगे। इसके लिए वह बृहस्पतिवार शाम 6 बजे दिल्ली से वाया आगरा, मथुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से राजनाथ सिंह के मथुरा आगमन को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार 20 की शाम साढ़े चार बजे राजनाथ सिंह आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। 5:20 बजे आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 5:30 बजे आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर मथुरा में सेना की हवाई पट्टी पर 5:55 बजे उतरेंगे। इसके बाद 7:20 बजे से लेकर 8:55 बजे तक सैन्य कर्मियों के परिवारों से मुलाकात, बड़े भोज में शामिल होने का कार्यक्रम रहेगा। रात्रि को सेना के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।
21 जून की सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांकेबिहारी मंदिर में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वहां से 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें