फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत, दोनों बाइक पर घूमने निकले थे; घर में मची चीख पुकार

Wed, 15 Nov 2023 01:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर घूमने निकले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
Mathura News: बबलू और बंटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती शाम बिजली के पोल से टकराने के बाद सगे भाइयों की मौत हो गई। वह बाइक पर घूम रहे थे। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोग परेशान को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सनसिटी अनंत में मंगलवार शाम की है। यहां बाइक से घूम रहे जैंत निवासी सगे भाई बबलू (30) और बंटी (27) बिजली के खंभे से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: भोपाल एसटीएफ ने आगरा से उठाए होटल में ठहरे दंपती, हत्या के प्रयास के मामले में फरार था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को तब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि दोनों भाई कार मैकेनिक का काम करते थे। बबलू को तीन लड़के हैं। वहीं बंटी को एक लड़का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें