फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मामूली विवाद में किसान को गोली मारकर भागे बाइक सवार, हालत नाजुक

Wed, 09 Mar 2022 11:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान देर रात अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बाइक सवारों ने किसान को गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
किसान को मार दी गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौहझील में बुधवार देर रात एक किसान को उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने खेत पर जा रहा था। बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव पारसौली में बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवक मामूली बात पर किसान को गोली मारकर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव पारसौली निवासी जगराम (55 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद रोजाना की तरह शाम को करीब 8:45 बजे घर से अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड पर बाइक सवार दो युवकों से जगराम का विवाद हो गया। 

जगराम के भतीजे रामू ने बताया कि युवकों ने जगराम को गोली मारी और एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के रास्ते भाग गए। घायल अवस्था में जगराम को सीएचसी नौहझील लाया गया। किसान के सीने में गोली लगी है। यहां से चिकित्सकों ने जगराम की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें