फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। राया-मथुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर रात गांव मल्है के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा राया की करील वाली गली निवासी रोहित ठाकुर (22) पुत्र राजन लाल मथुरा रोड स्थित मल्है पेट्रोल पंप पर काम करता था। बृहस्पतिवार रात अपने घर से बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा था। गांव मल्है के निकट मथुरा की ओर से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला कर बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा, कस्बा प्रभारी चमन शर्मा मय फोर्स के पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोहित के भाई विशाल ने अज्ञात कार चालक पर थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

केक काट कर मनाया था छोटे भाई का जन्म दिन
रोहित ठाकुर ने बृहस्पतिवार शाम को अपने छोटे भाई विशाल का जन्मदिन धूमधाम से केक काट कर मनाया था। कार्यक्रम समापन के बाद वह पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उसका छोटा भाई विशाल फरीदाबाद में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें