फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा; युवक की माैके पर ही माैत

Mon, 14 Sep 2026 09:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

टक्कर के बाद थार ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कार को छोड़कर चालक और उसका साथी भाग गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर के पास सोमवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। 
विज्ञापन


आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मनखेड़ा निवासी पवन अपने रिश्तेदार के यहां आन्यौर में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आन्यौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार थार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें