फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चचेरे भाइयों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे चचेरे भाइयों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



सादाबाद हाथरस के गांव पिलहू निवासी गजेंद्र सिंह होमगार्ड में नौकरी करने पर कई साल पहले हाईवे थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में परिवार के साथ रहने लगा। शनिवार रात उनका 25 वर्षीय पुत्र प्रणवीर उर्फ सचिन ततेरे भाई मनीष उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर के साथ गोवर्धन चौराहे पर खड़ा था। तभी तेजगति से आती बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रणवीर की मौके पर ही मौत गई तथा मनीष घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा। मनीष ने शोर मचाया तो राहगीरों की भीड़ लग गई।


पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के ताऊ राजवीर ने बताया कि प्रणवीर सिंह स्थानीय अस्पताल में काम करता था, जबकि मनीष न्याय विभाग में कार्यरत है। दोनों गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए घर से निकले थे। चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें