फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भूमि विवाद में प्रॉपर्टी डीलरों के दो गुटों में बवाल, कार में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में शनिवार रात को पैसों के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलरों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार में आग लगा दी और दूसरी को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। आधे घंटे दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। देर से पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रविवार को दोनों पक्षों के सात आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जमुनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी रामू प्रधान और दीपक उर्फ शैलू प्रॉपर्टी का काम करते हैं। पानीगांव कट के पास एक भूमि पर गेट लगवाने को लेकर दोनों पक्षों में पैसे का लेन-देन चल रहा है। इसको लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे एक पक्ष के रामू प्रधान अपने साथियों के साथ भूमि पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दीपक अपने साथियों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और लात घूंसे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने मौके पर खड़ी एक कार को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि वैगनआर में आग लगा दी।
लगभग आधे घंटे तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब कार जलकर राख हो चुकी थी और कुछ आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दो घायलों रामू प्रधान और संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाद में कल्याणपुर निवासी ब्रजमोहन, कन्हैयालाल उर्फ पूरन, विवेक, अर्पित उर्फ अरविंद, दीपक उर्फ शैलू, सचिन और बिसावली थाना राया निवासी अमन उर्फ कालू शामिल हैं। दोनों पक्षों के सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें