फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नगर निगम की रडार पर 200 बड़े बकायेदार, जल व गृहकर नहीं जमा कराने पर जब्त होगी संपत्ति

Tue, 09 Jan 2024 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरी में नगर निगम की रडार पर 200 बड़े बकायेदार हैं। इन सबकी सूची तैयार की जा रही है। जल व गृहकर नहीं जमा कराने पर संपत्ति जब्त की जाएगी। 
विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निगम की रडार पर जिले के 200 बड़े बकायेदार हैं। इनको चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। जल्द नोटिस जारी होंगे। नोटिस मिलने के बाद भी जो लोग बकाया जमा नहीं करेंगे, उनके बैंक खातों व संपत्ति को सीज करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


नगर निगम का चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष निगम ने अभी तक हाउस व जल टैक्स के रूप में 12.50 करोड़ रुपये से अधिक और करेत्तर में 6 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली ही की है। ऐसे में अभी भी 50 प्रतिशत लक्ष्य अधूरा है। 

चालू वित्तीय वर्ष में ढाई माह का समय ही निगम के पास रह गया है। ऐसे में 200 बड़े बकायेदारों को चिह्नित करने और उनसे बकाया वसूली की योजना तैयार की है। कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि सूची तैयार की जा रही है। सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी होंगे। बकाया जमा न करने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें