फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भोला ने पूरे किए आजादी के 15 साल

विज्ञापन
फलों का आनन्द लेता हाथी भोला। 
विज्ञापन
फरह। ट्रक से हादसे में घायल हुए भोला ने फरह के हाथी संरक्षण केंद्र में अपनी आजादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस ने भोला के लिए पसंदीदा केले, कद्दू, गन्ना और तरबूज जैसे फलों के भोज का आयोजन किया। पंद्रह साल पहले वह नोएडा में एक हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन

संरक्षण केंद्र में रहने के बाद भोला के जीवन की दिशा बदल गई। आंशिक रूप से नेत्रहीन और ढलती उम्र वाला यह नर हाथी उत्तर प्रदेश के गांवों की गलियों में भीख मांगने को मजबूर था। उसे बुलहुक से मारा जाता था और चिलचिलाती धूप और मूसलाधार बारिश में जंजीरों से जकड़ कर रखा जाता था।
संस्था के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि भोला का जीवन दर्शाता है कि कैसे क्रूरता की जगह देखभाल जीवन में सुधार का मुख्य आधार बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें