फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi: फाग महोत्सव में बरसे भक्ति रस के रंग, भजनों में झूमे भक्त; वृंदावन में आश्रम परिक्रमा का आयोजन

Sun, 24 Mar 2024 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

Mathura Holi 2024: फाग महोत्सव में भक्ति रस के रंग बरसे। भजन संध्या में भक्त जमकर झूमे। वृंदावन में आश्रम परिक्रमा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
प्राचीन केशवदेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या में झूमते भक्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। देश ही नहीं विदेशों से श्रद्धालु होली खेलने के लिए श्रीकृष्ण के धाम पहुंच रहे हैं। रविवार की शाम श्री कार्ष्णि कलाप हरिनाम संकीर्तन मंडल ने फाग महोत्सव का आयोजन किया। कलाकुंज में आयोजित फाग महोत्सव में होली के रसिया गीतों का गायन देर शाम तक होता रहा। होली के रसिया पर भक्तगण देर तक थिरकते रहे। भक्तों ने जमकर रसिया गीतों व भजनों का आनंद लिया। भवानी शंकर, बीके राधे आदि मौजूद रहे। 

भजन संध्या में झूमे भक्त, दी होली की शुभकामनाएं

मां श्री बगलामुखी भक्त मंडल द्वारा मां बगलामुखी मंदिर में रविवार की शाम भजन संध्या एवं होली गीत का आयोजन किया गया। भजनों की सुमधुर धुन पर भक्तगण देर तक झूमते रहे। इस दौरान भक्तों ने मैया बगलामुखी को गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

इससे पूर्व मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। सेवायत महंत अवध किशोर चतुर्वेदी लब्बू पंडा ने मैया का अभिषेक कर नए वस्त्र धारण कराए। उन्हें इत्र गुलाल अर्पित किया। इस दौरान राधा-कृष्ण स्वरूप संग भक्तों ने फूलों की होली भी खेली। पुजारी राधाबल्लभ चतुर्वेदी ने मैया की आरती की। चुनमुन यादव, राकेश शर्मा, लाला पंडित आदि मौजूद रहे।

भव्य फूलबंगला में विराजी मां बगलामुखी। - फोटो : संवाद

होली महोत्सव में आश्रम परिक्रमा का आयोजन

वृंदावन में श्रोतमुनि निवास में आयोजित 84वें होली महोत्सव में रविवार को आश्रम परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें संत, महंत और श्रद्धालुओं ने नाम संकीर्तन के साथ आश्रम की परिक्रमा लगाई। इस दौरान गुरुगंगेश्वर आश्रम मिशन के अध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर ने कहा कि विगत 83 वर्षों से आश्रम में होली महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह ब्रज के आनंद और प्रेम का अनूठा त्योहार है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन में पाएंगे कि कृष्ण एक पूर्ण और आदर्श पुरुष के रूप में पूरे समाज को एक गहरा संदेश देते हैं। स्वामी वेदानंद ने कहा कि होली महोत्सव के अंतर्गत आश्रम परिक्रमा परंपरा का ही हिस्सा है। इस मौके पर स्वामी अद्वैतमुनि, स्वामी देवदास, स्वामी प्रकाशमुनि, डॉ. स्वामी निर्मलदास, स्वामी परमानंद सरस्वती, दान बिहारी गौतम, गुरुदास, स्वामी राममुनि, डॉ अनिलानंद, सुनील गौतम, अखिलेश वशिष्ठ, बालेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें