17 जुलाई को बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी मंडी चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को सूचना दे घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां बुधवार की रात को उपचार के दौरान मथुरा प्रसाद की मौत हो गई। दुर्घटना में पति के घायल होने की सूचना पर आरती भी अस्पताल पहुंच गई। 20 दिन में ही पति की मौत से आरती अपनी सुध-बुध खो बैठी है। जैसे ही उसे पति की मौत की जानकारी परिजन ने दी वह गश खाकर गिर पड़ी। जैसे-तैसे परिजन उसे होश में लाए, लेकिन पुन: बेहोश हो गई।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मथुरा प्रसाद के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
UP: निकाह के बाद हिंदू लड़कियों के साथ क्या होता है...धर्मांतरण की घिनौनी हकीकत, सच्चाई खड़े कर देगी रौंगटे