फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वट वृक्ष के नीचे विराजमान होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वट अमावस्या पर प्राचीन राधारमण मंदिर में ठाकुर राधारमण लाल ने गर्भगृह से बाहर आकर जगमोहन में वट वृक्ष के नीचे विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। पंजाबी गायक बीप्राक ने ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ ही देहरी पूजन किया। वहीं भागवताचार्य कृष्णचंद्र शास्त्री ने भी ठाकुर राधा रमण लाल के दर्शन कर विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वृंदावन की महिमा का गुणगान करते हुए बी प्राक ने कहा कि यहां के कण-कण में भगवान का वास है और यहां की सकारात्मक ऊर्जा मन-मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ती है। इसलिए यहां बार-बार आने का मन करता है। प्रेमोत्सव पर आराध्य की सेवा में रत मंदिर के आचार्य सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि वट वृक्ष में त्रिदेव का वास होता है और इसी दिन देवी सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे।
श्रीराधारमण मंदिर में भी इसी भाव को जीवंत किया गया। इस दौरान ठाकुरजी की पारंपरिक राग सेवा में मीनाक्षी गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए। भजनों को सुन भक्तजन भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। ठाकुरजी की सेवा में आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी के साथ चंदन गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी रहे। सरोज गोस्वामी ने बाहर से आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें