फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य को साधने के लिए जिद्दी बनें: नीरज अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक हजार से अधिक छात्रों से खचाखच भरा हुआ हॉल, नजरें सिर्फ मंच पर। इंतजार था मोटीवेशनल स्पीकर का। जैसे ही जीएलए विश्वविद्यालय के सीईओ एवं मोटीवेशनल स्पीकर नीरज अग्रवाल मंच पर पहुंचे तो तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा।
विज्ञापन

जीएलए के प्रयास टीम द्वारा आगरा के सूरसदन हॉल में आयोजित ‘सुनो तो अपने दिल की’ कार्यक्रम में शहर के करीब सात से अधिक इंटर स्कूल, गनेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, सुमित राहुल गोल मेमोरियल स्कूल, राघवेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, जीएस पब्लिक स्कूल, राधाबल्लभ पब्लिक‘ स्कूल, यूनिवर्सिटी पब्लिक स्कूल के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
नीरज ने कहा कि आगे वही बढ़ता है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कार्यक्रम में आधे से अधिक लड़कियां हैं। आने वाले 10 सालों में देश के प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही होंगी। उन्होंने कहा कि बड़े लोग हमेशा जिद्दी होते हैं, जो कि अपने लक्ष्य को साधकर चलते हैं। अर्जुन की तरह लक्ष्य साधने की जरूरत है। कहा कि यकीन मानिए कोई भी उम्मीद खो देना, हाथ पांव खो देने से कहीं अधिक बुरा है। संचालन टीम प्रयास के वाइस प्रेसीडेंट साइबल चटर्जी ने किया। डॉ. अमित अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें