फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निकलें संभलकर, आज बदले रहेंगे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहरी में यम द्वितीया के अवसर पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में रूट प्लान देखकर ही बाजारों में निकलें। प्रतिबंधित मार्ग लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गोकुल बैराज मोड़ से निकाले जाएंगे। मसानी चौराहे से डीग गेट की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आ सकेगा। ये वाहन सौ-सैय्या तिराहे व गोकुल रेस्टोरेंट की तरफ से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन चौराहे से कृष्णानगर एवं मथुरा शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन टाउनशिप तिराहे से जाएंगे। मण्डी चौराहे से कोई भी भारी वाहन कृष्णानगर बिजलीघर की ओर नहीं आएगा, ये वाहन टाउनशिप तिराहे से गुजरेंगे। हाईवे कट एवं पुराना आरटीओ कट से कोई भी भारी वाहन धौलीप्याऊ की ओर नहीं जाएगा। रोडवेज की बसें गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर तथा नए बस अड्डे से भूतेश्वर की ओर नहीं आएंगी। यह बसें मालगोदाम रोड से निकलेंगी। हाईवे कट से रोडवेज की बड़ी बसें धौलीप्याऊ की ओर नहीं निकाली जाएंगी।

गोकुल बैराज मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहन शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। गोकुल बैराज मोड़ / टैंक चौराहा से होली गेट की ओर आने वाले चार पहिया/ तीन पहिया वाहन मल्टीलेवल एवं अप्सरा कार पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। क्वालिटी तिराहा से होलीगेट की तरफ सभी प्रकार के ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। भरतपुर गेट से होलीगेट एवं चौक बाजार की तरफ सभी प्रकार के ऑटो / ई-रिक्शा बंद रहेंगे। मिलन तिराहा से चौक बाजार की तरफ, मसानी चौराहा से चौक बाजार की तरफ, गोकरन तिराहा से चौक बाजार की तरफ सभी प्रकार के ऑटो/ ई-रिक्शा बंद रहेंगे। कृष्णापुरी तिराहा से भारी एवं कॉमर्शियल वाहन जनरल गंज की ओर बंद रहेंगे। कृष्णा पुरी तिराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन जीआईसी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। जनरल गंज (नगर निगम चौराहा ) से दो पहिया वाहन बंगाली घाट की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्स्था
1- जीआई.सी. कालेज सदर बाजार
2 -सेठ बी.एन. पौद्दार स्कूल परिसर ।
3- रामलीला ग्राउंड सदर बाजार ।
4-रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ ।
5- रामलीला ग्राउंड गोविंदनगर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें