फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तारक कुंड में स्नान से दूर होते हैं चर्म व कुष्ठ रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। क्षेत्र के गांव तरौली स्थित श्री स्वामी बाबा का पंच दिवसीय लक्खी मेला देवोत्थान एकादशी से प्रारंभ हो गया है। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। यह मेला पूर्णिमा तक चलेगा।
विज्ञापन

मेले के दौरान सोमवार और मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालु मंदिर परिसर के निकट स्थित दैवी तारक कुंड में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वे श्री स्वामी बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी होती लाल ने बताया कि तारक कुंड में स्नान से असाध्य चर्म और कुष्ठ रोगों से मुक्ति मिलती है। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने इसी स्थान पर दैत्यराज तारकासुर का वध किया था। तभी से यहां उनकी पूजा श्री स्वामी बाबा के रूप में की जाती है। मेला कमेटी के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान मूलचंद सिसौदिया ने बताया कि मेले के अंतर्गत दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। यह दंगल 23 व 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से नामी पहलवान भाग लेंगे। वे अपने दांव-पेंच दिखाकर मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें