फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेंपो पलटने से बरेली के श्रद्धालु की मौत, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सिद्धि विनायक कॉलेज के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बरेली निवासी डालचंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरेली से करीब एक दर्जन श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धि विनायक कॉलेज के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर पुलिस ने डालचंद के शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोवर्धन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल लाया गया था। सभी घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें