फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत प्रेमानंद से गजब का प्रेम: कीलों की सेज पर दंडवती, बरेली से वृंदावन पहुंचा भक्त; 27 दिन में पूरा किया सफर

Thu, 09 Jul 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरेली के सौरभ कश्यप 27 दिनों तक कीलों की सेज पर दंडवती लगाते हुए वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर ब्रज चौरासी कोस यात्रा की शुरुआत की।
 
विज्ञापन
बरेली के सौरभ कश्यप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए बरेली से कीलों की सेज पर दंडवती लगाते हुए एक भक्त वृंदावन पहुंचा। पिछले 27 दिन से दंडवती यात्रा कर वह संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। संत के दर्शन के बाद उन्होंने ठा. श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए और ब्रज चौरासी कोस यात्रा शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: नन्हीं चैंपियन का बड़ा कमाल, आठ गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर रचा इतिहास; आराधिका ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश का मान


बरेली के गांव व्याेधन खुर्द निवासी सौरभ कश्यप सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनकर इतने प्रभावित हुए कि उनके दर्शन के लिए कीलों की सेज पर दंडवती लगाते हुए वृंदावन आए। सौरभ उनके साथी गोपी के साथ पहिया लगे लकड़ी के पट्टे में कीलें लगाकर उन पर बरेली से वृंदावन तक दंडवती लगाते हुए यहां 27 दिन में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग


सौरभ ने कहा कि वह प्रतिदिन संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं। वह राधे-राधे नाम का जप भी करने लगे हैं। युवक ने बताया कि वह कोई मनोकामना लेकर नहीं संत प्रेमानंद और ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए धर्म यात्रा कर आए हैं। यह यात्रा भी संत और ठाकुरजी की कृपा से ही संभव हुई है। 

ये भी पढ़ें -   साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश:  पुलिस ने छह ठग किए गिरफ्तार, फर्जी आधार और सिम बरामद; पूछताछ जारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें