फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में फिर तोड़ी गई परंपरा

Sat, 03 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायतों पर लगातार परंपराएं तोड़ने के आरोप लग रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा मामला प्रकाश में आया। बताया है कि सुबह राजभोग दर्शन के समय मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि, सेवायत इसे आर्टिफिशियल फूलों का बंगला बता रहे हैं लेकिन इससे रोजाना दर्शन के लिए आने वालों की भावनाएं आहत र्हुइं। राजभोग सेवा में फूल बंगला सजाने पर हाईकोर्ट की भी मनाही है।

बांके बिहारी मंदिर के अध्यक्ष नंद किशोर उपमन्यु के अनुसार उन्हें राजभोग सेवा के अंतर्गत बांके बिहारी मंदिर के गर्भ गृह में फूल बंगला सजाने की सूचना और शिकायत मिली है। बंगले में फूल कृत्रिम हैं या प्राकृतिक इसी वह जांच कराएंगे और सेवायत को नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन


इधर सेवायत गुंजन गोस्वामी ने मंदिर में किसी भी प्रकार का फूल बंगला सजाने से इनकार किया है। साथ ही कहा है कि गर्भगृह में सेवा पूजा का अधिकार सेवायत का है। मंदिर प्रबंध समिति का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने  भी सेवा पूजा में प्रंबंध समिति का हस्तक्षेप न होने की बात कही है। वहीं इस मामले में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी का कहना है कि गर्भगृह के अंदर कृत्रिम फूलों की सजावट की गई थी। प्राकृतिक फूल बंगला नहीं बनाया।


हाईकोर्ट के हैं निर्देश
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में राजभोग सेवा के दौरान फूल बंगला न बने इसके लिए मंदिर सेवायत गौरव गोस्वामी ने हाईकोर्ट में एक याचिका (15531/2003) दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने सहमति जताते हुए सुबह और बिना मौसम मंदिर में फूलबंगला सजाने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें