फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 03 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। यहां वे अध्यात्म में डूबे नजर आए।
विज्ञापन


मंदिर में हास्य कलाकार को देख लोग उनके आटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में गेट नंबर चार निकास द्वार से गली तक झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

मोदी के स्वच्छता अभियान को सराहते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अच्छा कार्य कर रहे हैं। देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान बेहतर पहल है। यही कारण है कि उनके आह्वान पर हर कोई कलाकार, स्टार, क्रिकेट और नामी हस्तियां हाथ में झाड़ू लेकर देश को स्वच्छ बनाने में लगकर लोगों को संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को भी इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार आने के बाद महंगाई से निजात मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की बात भी कही।
विज्ञापन


‘सपा में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं’
वृंदावन। हास्य कलाकार ने लोकसभा चुनावों में कानपुर से सपा की टिकट लौटाने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव को छोड़कर सभी मनमानी करते हैं। पार्टी में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उनके साथ गोपी गोस्वामी, शालू गोस्वामी, देवेंद्र शर्मा, डीडी शर्मा, सचिन अवस्थी, अशोक शर्मा, धनंजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें